वाटर कूलर का पैसा पानी में बहानें की शिकायत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गोलमाल करनें के मामले में नगर पालिका परिषद का जोड़ नही है| वह जोड़ तोड़ कर किसी ना किसी तरह ने कुछ ना कुछ नया कारनामा करती है| इस बार फिर से पालिका का एक कारनामा चर्चा में है| जिसमे पूर्व में लगाये गये वाटर कूलर खराब दिखाकर फिर से नये कूलर के लिये लाखों का वजट मंजूर कर दिया गया| जो इस समय चर्चा का विषय है|
दरअसल पालिका ने कुछ वर्षों पहले नगर में वाटर कूलर लगवाये थे| लेकिन कुछ ही दिन चलने के बाद वाटर कूलर कबाड़ा हो गये और लाखों का वजट पानी में वह गया| जबकि वाटर कूलर लगाने के बाद जिस फर्म को टेंडर दिया गया था उस फर्म की यह जिम्मेदारी थी की 5 वर्षों तक इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी भी उसी फर्म की होगी| लेकिन अभी तीन वर्ष ही हुए होंगे सभी वाटर कूलर सफेद हाथी साबित हुए| इसके बाद फिर से 50 नग वाटर कूलर खरीदने के लिए टेंडर निकाले गये| जिनका अनुमानित लागत 69.25 लाख रखी गयी है| इस सम्बन्ध में भईयन मिश्रा, आशीष कुमार मिश्रा, पवन शर्मा, संजय सिंह, राहुल जैन आदि ने सीएम योगी को पत्र भेजकर शिकायत की है|