अज्ञात वाहन की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सबार भतीजे को मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि पीछे बैठे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गये| पुलिस ने घायल जो उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेज दिया |
थाना क्षेत्र के ग्राम बजीरपुर निवासी मेघनाथ की पुत्री सुधा का तिलकोत्सव मीरगंज कायमगंज जा रहा था| जिसमे गाँव के ही 25 वर्षीय दिनेश पुत्र बटेशुर व दिनेश के चाचा 30 वर्षीय ग्रीश पुत्र सियाराम भी बाइक से जा रहे थे| बुधवार शाम ग्राम बेंचेपट्टी के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सबारों के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे बाइक चला रहे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसके सिर में लगा हेलमेट भी चकना चूर हो गया| दुर्घटना में पीछे बैठा ग्रीश बुरी तरह गंभीर हो गया| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष परिहार दल-बल के साथ मौके पर पंहुचे और घायल ग्रीश को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा| मृतक की पत्नी माधुरी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक 6 वर्षीय पुत्र सनी, 5 वर्षीय पुत्री सलोनी व डेढ़ वर्ष की आर्यस है| मृतक के पिता की 13 साल पूर्व गोली मारकर हत्या की गयी थी| थानाध्यक्ष ने बताया की तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा|