खाद फैक्ट्री की जहरीली गैस ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खाद फैक्ट्री ने निकलने वाली जहरीली गैस ने आस-पास के ग्रामीणों का जीवन नर्क बना रखा है| फसलें तो खराब हो ही रहीं है| आँखों की समस्या के साथ ही साँस लेनें में भी परेशानी हो रही है| ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जाँच की गयी|
शहर कोतवाली के ग्राम भऊपुर खुर्द में मदन माधव फर्टिलाइजर खाद की फैक्ट्री है| ग्रामीणों का आरोप है की खाद फैक्ट्री से निकलने वाली जहरीली गैस से आस-पास की फसल हर साल बर्बाद हो जाती है| जिससे किसानों को काफी परेशानी है| इसके साथ ही गैस के निकलनें से बच्चो और वृद्धों की आँखों में काफी तकलीफ होती है| ग्रामीण ने यह भी आरोप लगाया की गैस से उन्हें सांस लेनें में तकलीफ होती है| कई बार शिकायतों के बाद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नही निकला| जिसके अजीज आकर किसानों  ने कानपुर प्रदूषण बोर्ड में शिकायत की| जिसके बाद बुधवार को सहायक इंजीनियर प्रदूषण बोर्ड कानपुर ने टीम के साथ आकर फैक्ट्री में जाँच की|ग्रामीणों ने टीम आनें से पूर्व प्रदर्शन किया|