किसान को दी जैविक कृषि अपनानें की नसीहत

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार क लकूला के उप निदेशक कृषि कार्यालय परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे किसानों को जैबिक कृषि का प्रयोग करनें की नसीहत दी गयी|
सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को अध्यक्षता आयोजित गोष्ठी का शुभारम्भ डीएम ने फीता काटकर किया| इसके बाद सांसद व जिलाधिकारी ने उन्नतशील किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गोष्ठी में सांसद ने कहा कि किसानों को खेती में कैसे अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो इसके लिए भारत सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सभी किसानों भाई जैविक खेती को अपनाएं ताकि आपको आपकी फसल का अच्छा मूल्य मिल सके। किसान कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़े अवश्य जुड़े रहे| डीएम ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी कृषक जैविक खेती करना शुरू करें। खेती में अधिक रसायन का प्रयोग करने से मनुष्य के स्वास्थ्य पर भारी प्रभाव पड़ रहा है जोकि आने वाली पीड़ी के भविष्य के लिए भी ठीक नहीं है। इसलिए जैविक खेती की ओर आगे बढ़े और ​अन्य किसानों को भी जागरूक करें। कृषि विज्ञान केन्द्र से जानकारी प्राप्त कर फसल करे ताकि कम खर्च में अधिक उत्पादन का लाभ मिल सके। किसान सम्मान निधि पा रहे किसान अपनी केवाईसी अवश्य कराए। खेती में सहयोग हेतु केसीसी कार्ड अवश्य बनवाए और समय पर अदा भी करें ताकि आगे भी आपको केसीसी का लाभ मिल सके।