‘बुलडोजर’ की खिलाफत पड़ी भारी, शोरुम तोड़ने की तैयारी!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुलडोजर शहर में कई दिनों से अतिक्रमण पर गरज रहा है| विरोध का कोई खास फर्क उस पर नही पड़ रहा है| लिहाजा रविवार को चले अतिक्रमण अभियान में बुलडोजर के सामने आये सरदार जी को गदर का सन्नी देओल बनान मंहगा पड़ा गया| विरोध करते ही सरदार जी की गगन चुंबी दुकान पर बुलडोजर का साया आ गया है| लिहाजा उन्हें दुकान का तोड़ने वाला हिस्सा खाली करनें का समय दिया है|
दरअसल रविवार को रामलीला गड्डा से अतिक्रमण अभियान शुरू हुआ| केनरा बैंक के पास से नाली को खाली कराकर खोला गया| नितगंजा निवासी नसीम की दो दुकानें केनरा बैंक के निकट थी जो नाले पर बनी थी| उन्हें भी आगे से हटाया गया| दूसरी तरफ से जेसीबी नाली खोदने व साफ करते हुए आ रही थी| लिहाजा जब बुलडोजर मधुर मिलन के सामने मुस्तफा इलेक्ट्रानिक दुकाने के सामने नाला खोदने लगा तो दुकान मालिक सामने आ गये| उन्होंने कहा की यहाँ कभी नाला था ही नही| उनका दशकों पुराना भवन और दुकान है| जिस पर नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव से उनकी नोकझोंक हो गयी| नगर मजिस्ट्रेट नें तत्काल लेखपाल रोशंन लाल और पालिका के नक्शे को तलब किया| नक्शा आनें पर बीच सड़क से 10 मीटर पर जब फीता लगाया गया तो सरदार जी की दुकान में लगभग तीन फीट भीतर फीता चला गया| नगर मजिस्ट्रेट ने कहा की शोरुम पालिका की जगह में है| तीन फीट बना है| जमीन सरकार की है लिहाजा उनकी दुकानों को तोड़ना होगा| फिलहाल अब उनकी दुकान पर संकट के बादल आ गये है|
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया की मुस्तफा इलेक्ट्रानिक के मालिक को अपने अभिलेख दिखानें का अवसर दिया गया है| लेकिन उनके सरकारी अभिलेखों के आधार पर ही कार्यवाही की जायेगी| जो भवन पालिका की भूमि पर है उसे सोमवार को जमीदोज किया जायेगा|