आईजी की क्लास में सिपाही जी फेल, नही खोल पाये इंसास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गुरूवार को थाना मऊदरवाजा का निरीक्षण करनें पंहुचे पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रशांत कुमार को सलामी देनें के लिए खड़े सिपाहियों रात होनें से सलामी नही दे सके| लेकिन आईजी ने जब उनसे राइफल खोलनें को कहा तो निर्धारित समय में कोई भी सिपाही राइफल नही खोल सका| जिससे सभी फेल नजर आये| एक सिपाही की तो राइफल में काक फंस गई|
थाना मऊदरवाजा में आईजी का निरीक्षण पूर्व निर्धारित था| लिहाजा दोपहर से ही थानें में तैयारी चल रहीं थी| उनको सलामी देनें के लिए दारोगा सूर्य प्रकाश उपाध्याय और सिपाहियों को तैयार किया गया| सिपाहियों के पास इंसास राइफल थी| लेकिन आईजी के विलम्ब से पंहुचनें से अंधेरा हो गय| लिहाजा उन्हें सलामी नही दी जा सकी| सलामी देनें वाली टुकड़ी से आईजी ने कहा सभी राइफल खोलें| जिसके लिए केबल 2 मिनट का समय दिया| एसपी अशोक कुमार मीणा ने अपने मोबाइल में टाइमर चालू किया| लेकिन एक भी सिपाही 10 मिनट तक राइफल नही खोल सका| वहीं एक सिपाही की राइफल की काक फंस गयी| जिससे आई जी असंतुष्ट नजर आये| आईजी ने महिला डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, अभिलेख, हवालात का भी निरीक्षण किया। महिला डेस्क पर उन्होंने प्रार्थनापत्रों का इंद्राज देखा| उन्होंने हवालात के लिए बनाये गये लाक बुक की सराहना की| थाना मऊदरवाजा जा रहे आईजी का काफिला जाम में फंस गया| जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गये| उन्हें पुलिस ने जाम से बाहर निकाला|
शहर में किया फ्लेग मार्च
आईजी नें आईटीआई चौराहे से लाल दरवाजे तक फ्लेग मार्च किया| रास्ते में उन्होंने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को हिदायत दी| साथ ही सड़क के किनारे खड़े बालक सिद्धार्थ व प्रिंस से गुफ्तगू की। इस दौरान डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व आइजी ने आइटीआइ चौराहे से लालगेट तक पैदल गश्त किया। सड़क के किनारे खड़े बालक सिद्धार्थ व प्रिंस से बात की। लाल दरवाजे पर व्यापारी नेता संजय गर्ग, साधना मेडिकल लाल गेट के संचालक पवनेश उर्फ पिंकू आदि ने शाल उड़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर आईजी का स्वागत किया| आई जी नें जहानगंज थानें का भी निरीक्षण किया|