मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत! हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साथी के साथ कचेहरी आये युवक  सड़क किनारे घायल पड़ा मिला| जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना मेरापुर के ग्राम बांकरपुर निवासी 27 वर्षीय युवक रोहित पुत्र उदयवीर घर से कचेहरी जाने के लिए घर से निकला था| वह कचेहरी से लौटते समय घायल अवस्था में कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम नगला बीच के निकट सड़क किनारे घायल पड़ा मिला|  जानकारी के मुताबिक युवक मार्ग दुर्घटना में घायल हुआ| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| घटना की सूचना पर परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे| बताया जा रहा की मार्ग दुर्घटना में रोहित घायल हो गया लोहिया अस्पताल आने पर उसकी मौत हो गयी| मृतक के पिता उदयवीर नें हत्या आरोप लगाया| मृतक की माँ फूलनदेवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|