कम्पिल चेयर मैंन के गेस्ट हॉउस पर चला बुलडोजर

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कम्पिल संवाददाता) सपा की सरकार में अकूत सम्पत्ति बनाने वाले कम्पिल चेयरमैंन के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन शुरू हो गया है| शनिवार को उनके तालाब की भूमि परअबैध कब्जा कर बनाये गये गेस्ट हॉउस में जिला प्रशासन नें बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त करा दिया|
दरअसल कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल यादव के द्वारा कराये गये निर्माण कार्यों की जाँच जिला प्रशासन करा रहा है| बीते तीन दिन पूर्व ग्राम पट्टी मदारी स्थित गेस्ट हाउस की भूमि की जाँच की गयी थी| जिसका निर्माण तालाब की भूमि पर पाया गया| जिसके बाद चेयर मैंन को बेदखली के आदेश भी दिये गये थे|  दरअसल धारा 67 के तहत सरकार बनाम उदयपाल का मुकदमा दर्ज चला है| जिसमे यह साबित हुआ की बारात घर तालाब की भूमि पर बनाया गया है| तहसीलदार तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बीते बुधवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया था| जिसके बाद यह तय हो गया था की बारात घर ध्वस्त किया जायेगा|
शनिवार को गेस्ट हाउस ध्वस्त करने एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ सोहराब आलम आदि भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और दो जेसीबी लगाकर गेट्स हॉउस को गिरा दिया|