सुदखोर की धमकी से आहत युवक ने लगायी फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सूदखोरी की धमकी से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सुबह परिजनों को जानकारी होनें पर कोहराम मच गया| पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की| परिजनों ने सूदखोरों की धमकी से आहत होकर आत्महत्या किये जानें का आरोप लगाया |
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां निवासी 24 वर्षीय सुनील सागर पुत्र राजकुमार सागर लिंजीगंज में व्यापारी  जयकिशोर की दुकान में नौकरी करता था| बीती रात उसने घर के स्टोर रूम में तहमल से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| सुबह लगभग 7 बजे भाई शिवम ने उसका शव फांसी पर झूलता देखा| जिसे तत्काल नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| मृतक की माँ गुड्डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के  परिजनों ने आरोप लगाया की मोहल्ला सिंधी कालोनी व डिग्गीताल निवासी कुछ सूदखोरों से सुनील ने रुपया उधार लिया था| वह लोग आये दिन उसे अपमानित करते थे| मकान पर कब्जा करनें की धमकी देते थे बीते दिन भी वह लोग उनके घर आये और पैसा ना देनें पर धमकी दी| जिससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली|  कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|