फालोअप: गायत्री हत्याकांड में करीबियों पर अटकी शक की सुई

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती 11 अप्रैल की रात घर में सो रही वृद्धा की गला घोटकर हत्या कर उसकी हत्या कर दी गयी थी| पुलिस मामले में छानबीन कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला कलार निवासी अनोखे लाल वर्मा की पत्नी 60 वर्षीय गायत्री उर्फ प्रेमा अकेली थी वह उसने घर में भीतर से कुण्डी लगा ली| रात तकरीबन 12 बजे जब अनोखेलाल घर वापस आये और पत्नी गायत्री को आबाज दी| लेकिन भीतर से कोई आवाज नही आयी| लिहाजा अनोखे लाल नें अपने बड़े पुत्र रामवीर को उसके घर से बुलाया| रामवीर जब मकान की दीवार कूदकर भीतर दाखिल हुआ तो गायत्री चारपाई पर मृत पड़ी थी उसके गले में एक गमछा पड़ा था| उसके पहले हुए चांदी के खडुआ, कुंडल, गले का मंगलसुत्र व झोले में रखे 2 हजार रूपये गायब थे| मृतका के पति अनोखे लाल वर्मा नें अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस मामले की छानबीन कर रही है| सूत्रों की मानें तो पुलिस की शक की सुई मृतका के करीबियों पर घूम रही है| पुलिस ने मामले में कई से पूंछतांछ भी की है| शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया की जाँच की जा रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|