एमएलसी चुनाव में योगी का जलवा, 36 में से 33 पर बीजेपी काबिज

LUCKNOW Politics Politics-BJP UP NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

लखनऊ:यूपी की राजनीति में बीजेपी की आंधी चल रही है। विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव में भी परचम लहराया है। भाजपा ने 36 में से 33 सीट पर कब्जा जमाया है।इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का तो सफाया हो गया है। भाजपा के अलावा दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं जबकि एक सीट पर राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को जीत मिली है।
विधान परिषद चुनाव परिणाम:                                                                          बहराइच-श्रावस्ती से भाजपा की प्रज्ञा त्रिपाठी विजय,रायबरेली से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह विजय,जौनपुर से भाजपा के बृजेश सिंह प्रिंशू विजय, देवरिया-कुशीनगर से भाजपा के रतनपाल सिंह विजय,लखनऊ-उन्नाव से भाजपा के प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान विजय,बाराबंकी से भाजपा के अंगद कुमार सिंह विजय,आगरा-फिरोजाबाद से भाजपा के विजय शिवहरे विजय,बलिया से भाजपा के रविशंकर सिंह पप्पू विजय,प्रयागराज से भाजपा के डा. केपी श्रीवास्तव विजय,वाराणसी से निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह विजय,मेरठ से भाजपा के प्रत्याशी धर्मेन्द्र भारद्वाज विजय,सीतापुर से भाजपा के प्रत्याशी पवन सिंह चौहान विजय,गाजीपुर से भाजपा के प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल विजय,मुरादाबाद से भाजपा के प्रत्याशी सतपाल सैनी विजय,आजमगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशू विजय,गोरखपुर से भाजपा के प्रत्याशी सीपी चंद विजय,सुल्तानपुर से भाजपा के प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह विजय, बस्ती से भाजपा के प्रत्याशी सुभाष यदुवंश विजय,फर्रुखाबाद से भाजपा के प्रत्याशी प्रांशुदत्त द्विवेदी , झांसी से भाजपा की प्रत्याशी रमा निरंजनविजय,गोंडा से भाजपा के प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू विजय,प्रतापगढ़ से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अक्षय प्रताप सिंह विजय,अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय विजय,फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान विजय,बरेली से भाजपा प्रत्याशी महाराज सिंह चुनाव विजय,सहारनपुर से भाजपा की प्रत्याशी वंदना मुदित वर्मा विजय,लखनऊ से भाजपा के रामचंद्र प्रधान ने जीत दर्ज की|