जेल में प्रधान, महिला सदस्य को मिला विकास का जिम्मा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) प्रधान के जेल में निरुद्ध होनें से गाँव के विकास कार्य रुक गये| लिहाजा जिला प्रशासन की तरफ से महिला ग्राम पंचायत सदस्य को कार्यवाहक प्रधान बनाया गया है|
विकास खंड मोहम्मदाबाद के ग्राम मदनपुर के प्रधान हरगोविंद सिंह 14 मार्च 2022 से जेल में निरुद्ध है| लिहाजा प्रधान के जेल में होनें से गाँव का विकास कार्यों में समस्या आ रही थी| लिहाजा जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के अनुमोदन से जिला पंचायती राज अधिकारी विनय कुमार सिंह नें गाँव की महिला सदस्य संध्या पत्नी शिवकुमार को कार्यवाहक प्रधान अधिकृत किया है| वह फिलहाल प्रधान के सभी कार्यों का सम्पादन करेगी|