बीजेपी के स्थापना दिवस पर शक्ति केंद्रों, मंडलों व बूथ पर ध्वजारोहण

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर शहर के आवास-विकास स्थित जिला कार्यालय पर झंडारोहण एवं गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने मुख्यालय के गेट पर झंडारोहण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा सन् 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। राष्ट्र के संपूर्ण विकास संस्कृति एवं राष्ट्र सुरक्षा के लिए संगठन की स्थापना हुई जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के लक्ष्य के साथ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी लालकृष्ण आडवाणी एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने एक राजनीतिक संगठन की स्थापना की। देश के लोकसभा में 2 सांसदों वाली पार्टी आज देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है|
भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया पूरे जनपद के सभी शक्ति केंद्रों मंडलों एवं बूथ केंद्रों पर झंडारोहण एवं पथ संचलन शोभायात्रा आयोजित हुई। पार्टी कार्यालय पर जिला कार्य समिति के सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से आवास विकास तिराहे तक पद संचलन निकला| जिसमें पार्टी कार्यकर्ता गले में भाजपा का पटका एवं सर पर भगवा रंग की टोपी लगाए हुए थे| अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, सुनील रावत, संजीव गुप्ता, ममता सक्सेना, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, युवा मोर्चा महामंत्री राहुल राजपूत, पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री अंकुर मिश्रा, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|