19 साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) कोर्ट के सख्त रुख के बाद आखिर पुलिस ने 19 साल से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम रठौरा मोहद्दीनपुर निवासी उमेश चन्द्र वाथम पुत्र मैकूलाल 19 साल से फरार चल रहा था| उसका विवाह वर्ष 1991 को मीना देवी पुत्री महाराम निवासी तालग्राम कन्नौज के साथ हुआ था| लेकिन उसके बाद मीना देवी बीमार रहने लगी| उसकी इलाज के आभाव में मौत हो गयी| उस समय उसके 7 माह का एक पुत्र नीलेंद्र था| उमेश ने अपना पुत्र ससुर को  महाराम को सौप दिया| आरोपी उमेश के ससुर ने कोर्ट के माध्यम से गुजार भत्ता आदि का मुकदमा दायर किया| आरोपी 15 मार्च 2003 से कोर्ट में हाजिर ही नही हुआ|  जिस पर कोर्ट के आदेश पर आरोपी की तीन बार कुर्की पूर्व में हुई लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नही चढ़ा|
कोर्ट ने 31 मार्च 2022 को पुन: आरोपी का कुर्की वारंट जारी किया | जिसमे कोर्ट ने कहा की 15 मार्च 2003 से 31 मार्च 2022 तक 19 साल का चार लाख छप्पनहजार रूपये मासिक धनराशि का जमा नहकिया| जो आरोपी की सम्पत्ति है उसे कुर्क कर धनराशि बसूल करनें के आदेश जारी किये| शनिवार को आरोपी उमेश वाथम को थाना जहानगंज पुलिस ने बाजार से सब्जी लेते समय गिरफ्तार कर लिया|