कब्रिस्तान के अबैध कब्जे पर चला बुलडोजर, लेखपाल से धक्का-मुक्की

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग चार दशक से कब्रिस्तान की भूमि पर अबैध कब्जा कर किये गये अतिक्रमण पर रविवार को बुलडोजर चल गया| जिसमे दो मकान और एक कारखाना ध्वस्त किया गया|
दरअसल शहर के बुरावाली गली निवासी मो० हुसैन रिजवी श्याम नगर स्थित कब्रिस्तान के मुतबल्ली है| उसी कब्रिस्तान की भूमि पर कृष्ण कुमार व उनके भाई शिवम पुत्र वीरेंद्र कुमार तकरीबन चार दशक से मकान बना कर रह रहे हैं| वहीं  छपाई कारखाना भी बना रखा है| इसके साथ ही विजय पुत्र रामचन्द्र व भानु पुत्र राम गोपाल भी अपने मकान बनाकर रह रहें है| कब्रिस्तान के मुतबल्ली मो० हुसैन का अबैध कब्जेदारों से कोर्ट में विवाद चल रहा था| जिसमे मो० हुसैन मुकदमा जीत गये थे| रविवार को नायब तहसीलदार के साथ ही कानून-गो प्रमोद कुमार, लेखपाल रोशन लाल व अजीत द्विवेदी पालिका की जेसीबी लेकर पंहुचे और कृष्ण कुमार के छपाई कारखानें व विजय व भानू के मकान को ध्वस्त कर दिया|
जिस पर उनके घर की महिलाये आक्रोशित हो गयी| उन्होंने नायब तहसीलदार की गाड़ी घेर कर हंगामा किया| उन्होंने अतिक्रमण हटानें से पूर्व कार्यवाही का नोटिस माँगा| लेकिन इसके बाद लेखपाल रोशन लाल के साथ धक्का मुक्की कर बाइक की चाबी छीन ली| पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई|  बाद में पुलिस ने दबाब बनाकर चाबी वापस करायी| नायब तहसीलदार रविन्द्र पाल सिंह नें बताया कि कोर्ट का आदेश था जिसका पालन कराया गया|