भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के पूर्व प्रधान ने मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार शाम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को पूर्व प्रधान ने  गोली मारकर घायल कर दिया गया|  उसे गंभीर हालत में आवास विकास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया|
थाना नवाबगंज निवासी आकाश गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष है| उनका नवाबगंज के ही पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह यादव से विवाद चल रहा है| बुधवार को भी पुन: विवाद शूरू हो गया| मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता के अचरा रोड़ स्थित कोल्ड स्टोरेज में विवाद हुआ| जिसके बाद आरोपी पक्ष ने आकाश गुप्ता के साथ जमकर मारपीट के बाद जानलेवा फायरिंग कर दी| जिससे गोली उसके चेहरे पर लगी और आकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया| परिजन उसे तत्काल आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| पता चला की भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के कोल्ड में आरोपी अमोनिया गैस के रिसाव का प्रयास कर रहे थे| जिस पर टोकाटाकी करनें पर विवाद हुआ| आरोपी पूर्व प्रधान के साथ कस्बा चौकी  इंचार्ज के मिलीभगत का आरोप भी लगा है| जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिला मंत्री अंकित तिवारी, अभिषेक वाथम, दिलीप भारद्वाज, शिवांग रस्तोगी, भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल राजपूत आदि अस्पताल पंहुचे| पुलिस छानबीन कर रही है