उत्साह के अबीर व एकता के गुलाल से गुलजार हुआ ‘उपजा’ का होली मिलन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एशोसियेशन (उपजा) की तरफ से शुक्रवार को आयोजित किये गये होली मिलन समारोह में जनपद भर से आये विभिन्य पदाधिकारियों नें शिरकत की| जिसमे पत्रकारों की कलम की ताकत को और मजबूत करनें और उनकी एकता पर बल दिया गया|
शहर के कादरी गेट बालाजी कालोनी स्थित एक हाउस में आयोजित होनी मिलन का जोरदार आगाज हुआ| जिसमे कमेटी के संरक्षक उपजा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ० प्रदीप गोस्वामी, संरक्षक जेएनआई न्यूज के सम्पादक पंकजदीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर कटियार, आज तक के जिला प्रतिनिधि फिरोज खान, आज समाचार से वरिष्ठ पत्रकार राजेश निराला, इंदु अवस्थी  वरिष्ठ फोटोग्राफर रविंद्र भदौरिया नें दीप प्रज्वलित किया| सभी का अंगवस्त्र भेट कर बैज लगाकर स्वागत किया गया| कार्यक्रम में सभी पत्रकारों को संगठन के बैनर तले एक जुट होंने का आवाहन किया गया| संगठन ने कड़े लहजे में कहा कि किसी भी पत्रकार का शोषण नही किया जायेगा|संगठन हमेशा उनके सुख दुःख में साथ खड़ा है| लेकिन पत्रकार भी अपने दायरे को समझें| संगठन की तरफ से सभी पत्रकारों पहचान पत्र भी वितरित किये गये| होली के गुलाबी माहौल को संगीत पार्टी और खुशनुमा बना दिया| अधिकतर अपने को थिरकनें से नही रोंक पाये| आधी रात तक चले कार्यक्रम में सभी ने आयोजित भोज का भी आनन्द लिया|
कार्यक्रम में पंहुचे सेन्ट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला, जिला जेल के अधीक्षक भीम सेन मुकुंद आदि प्रशासनिक व पुलिस के लोगों ने शिरकत की| जिन्हें अंगवस्त्र और गाँधी जी का चित्र भेट कर सम्मानित किया गया| जिलाध्यक्ष सूर्या वाजेपयी (जापान), जिला महामंत्री जितेन्द्र दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र दुबे, जिला कोषाध्यक्ष दीपक शुक्ला, उपाध्यक्ष नितेश सक्सेना (टीटू), सचिन कटियार, राजीव शुक्ला आदि ने स्वागत किया| इस दौरान उपजा नगर अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले, नगर कोषाध्यक्ष आलोक त्रिवेदी, नगर महामंत्री रोबिन कपूर, जिला मीडिया प्रभारी रिंकू पाण्डेय,नितिन यादव, अमित सक्सेना, दीपक शुक्ला, गौरव तिवारी शीपू, संजीब अग्निहोत्री (बच्चू), आलोक दुबे, शिवा दुबे, नवाबगंज नगर दीपचंद दीक्षित, आलोक सक्सेना,अमित सक्सेना, पंकज प्रकाश, बीरू आदि ने व्यवस्था देखी| लक्ष्मीकांत भारद्वाज, विनोद श्रीवास्तव आदि रहे| संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया|