राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज के सितारे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

डेस्क:आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष-आज भागदौड़ भरा हुआ दिन रहेगा| आज आप को आराम करने का अवसर नहीं मिलेगा |आकस्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है | कार्यालय में दौड़ धूप लगी रहेगी l घर में भी किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे | आर्थिक मामले भी अटक सकते हैं l परिवार का सहयोग मिलेगा| मित्रों से मुलाकात सुकून महसूस कराएगी lवृषभ-आज के दिन आनंदित रहेंगे | कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी l कोई नया अवसर हाथ लगेगा जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा |परिवार के साथ समय का आनंद उठाएंगे l पति पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी| प्रेमी संग घूमने और खाने पीने का लुत्फ उठाएंगे l विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं |
मिथुन-आज अधिकतर कामो में सफलता प्राप्त होगी | समय आपके पक्ष में है l आर्थिक योजनाओं पर गंभीरता से विचार विमर्श करेंगे | अपनी कमियों पर ध्यान देंगे| धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे| धार्मिक ग्रंथों और गूढ़ रहस्यों में रुचि रहेगी | परिवार में तालमेल बना रहेगा| प्रेम के लिए दिन अच्छा है|
कर्क-आज दिन भर आलस्य रहेगा| किसी काम काम में मन नहीं लगेगा| इच्छाशक्ति की कमी महसूस करेंगे | खर्चों की अधिकता रहेगी l घरेलू काम भी अस्त व्यस्त रहेंगे | धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी | परिवार में दिन सामान्य रहेगा l लव लाइफ में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | आज का दिन शांत रहने का है |
सिंह-आज काफी उत्साहित रहेंगे| शरीर में स्फूर्ति रहेगी | हर काम को जल्दी पूरा कर लेंगे l नए कार्य में भी रुचि जागेगी| आर्थिक पक्ष मजबूत होगा | आज के दिन आप को परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा l दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा | लव लाइफ में खुशी मिलेगी l सेहत का ख्याल रखें |
कन्या-आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा | सभी काम समय पर पूरा होंगे | दिन भर किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहने वाले हैं | पारिवारिक रिश्तों में गलतफहमी दूर होगी और सुखद माहौल बनेगा| तमाम व्यस्तता के बाद भी पार्टनर के लिए समय निकालें l विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है|
तुला-आज कामकाज के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है l आज का दिन भागदौड़ और थकान से भरपूर रहेगा l आर्थिक मामलों में भी दिन ठीक नहीं है l कुछ काम अटक सकते हैं l परिवार के साथ शाम बिता l रोमांस के लिए दूसरे दिन का चुनाव करें l आज का दिन शांत रह कर बिताने की सलाह दी जाती है |
वृश्चिक-आज का दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे| सभी कार्य आप उत्साहित हो कर पूरा करेंगे | जिससे आपके उच्चाधिकारी आप पर भरोसा करेंगे| धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | किसी करीबी मित्र से मुलाकात होगी | पति पत्नी में तालमेल बना रहेगा | आज आप बिगड़े रिश्तों को सुधारने का प्रयास करेंगे |
धनु-आज आप खूब मेहनत करेंगे | जिससे आपकी छवि में सुधार होगा | आर्थिक पक्ष मजबूत होगा | किसी नए व्यापार में निवेश कर सकते हैं l पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा | छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा परिवार में प्रेम बढ़ेगा l प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर हो सकते हैं |
मकर-आज का दिन कई मामलों में अच्छा है | आज आप स्वयं पर ध्यान देंगे|  बेहतर सेहत के लिए व्यायाम आदि करेंगे| आर्थिक तंगी से बाहर निकलने का रास्ता मिलेगा | व्यावसायिक यात्रा का योग है l परिवार का सहयोग प्राप्त होगा पुरानी चिंता से छुटकारा मिलेगा | प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी
कुंभ-आज आप को भाग्य का पूरा समर्थन मिलेगा | जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे वो अवश्य पूर्ण होगा | कार्यालय में तरक्की मिल सकती है | हर परिस्थिति का सामना आज डट कर करेंगे | घर में सुख-शांति बनी रहेंगी| छात्रों का ध्यान आज पढ़ने में लगेगा l प्रेमी संग आज तालमेल अच्छा रहेगा |
मीन-आज का दिन मिलाजुला रहेगा | आर्थिक मामलों में हानि होगी l खर्चों की अधिकता रहेगी | काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है | आज आपकी सेहत मजबूत रहेगी| घरेलू मामलों में आप परिवार की प्रशंसा के पात्र बनेंगे प्रेमी के साथ समय बिताएंगे | विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।