‘विजय’ श्री राम विविध कला केंद्र के संरक्षक मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को श्रीराम विविध कला केंद्र के नेतृत्व में आगामी रामनवमी को निकलने वाली शोभायात्रा पर विधिवत मंथन किया गया| इसके साथ ही विजय यादव को कमेटी का संरक्षक भी मनोनीत किया गया|
शहर के लाल दरवाजा स्थित व्यापारी किशन कन्हैया सक्सेना के प्रतिष्ठान पर श्रीराम विविध कला केंद्र द्वारा बैठक का आयोजन किया गया| संस्था के मुख्य निर्देशक विजय दुबे (मटर लाल) नें कार्यक्रम की रूपरेखा पेश की| जिसमे बताया गया कि रामनवमी पर शोभायात्रा में प्रमुख झांकियां राम-लक्ष्मण,भरत-शत्रुघन की होंगी| इसके साथ ही माँ दुर्गा की शोभायात्रा मनोहारी होगी| ध्वज पताका, विष्णु सहसनाम की ध्वनि समस्त मार्गों पर चलती रहेगी| शहर को राममय बनानें के लिए श्रीराम चरित के द्वार रामबाल लीला से लेकर राजगद्दी तक के द्वार बनायें जायेंगे| इस दौरान विजय दुबे (मटरलाल) ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया| बैंठक की अध्यक्षता अरुण प्रकाश तिवारी (ददुआ) नें की| संचालन आदित्य दीक्षित ने किया|
विमलेश मिश्रा शोभायात्रा के प्रभारी मनोनीत
श्रीराम विविध कला केंद्र की तरफ से निकाली जा रही शोभायात्रा के लिए हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा को प्रभारी की कमान सौंपी गयी है| उन्होंने कहा की इस जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करेंगे|
इस मार्ग से निकलेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा 10 अप्रैल को शाम लगभग 6 बजे बीएस मेंशन से प्रारम्भ होकर चौक, नेहरु रोड़, घुमना बाजार, सुतहट्टी, साहबगंज चौराहा, नाला मछरटटा होते हुए लोहाई रोड़ होते हुए अग्रवाल धर्मशाला नंबर 1 ने समाप्त होगी|
अखिलेश द्विवेदी , शांति स्वरूप त्रिपाठी, गोपाल मिश्रा, किशन कन्हैया सक्सेना,हिन्दू महासभा प्रदेश सचिव सौरभ मिश्रा, प्रकाश चन्द्र वर्मा, गौरव वर्मा, अशोक वर्मा आदि रहे|