होली मिलन समारोह में उड़ा लोक गीतों का गुलाल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सांसद मुकेश राजपूत द्वारा आयोजित छठवें होली मिलन समारोह में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी| कार्यक्रम में आये लोक गीत गायकों ने माहौल को अपने गीतों से मदमस्त कर दिया| सांसद ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया|
मऊदरवाजा क्षेत्र के चिलसरा मार्ग पर ग्राम रामपुर ढपरपुर में सांसद के कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया| मुख्य कलाकार के रूप में पंहुचे आकाश गुप्ता गोलू ने कार्यक्रम में समा बांधा| लोक गायन की पार्टी ने होली के फाग, रसिया लोक गायन के साथ सभी को होली के रंगों में नैवरसों में मंत्र मुग्ध कर दिया| होली मिलन समारोह में विधायक, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधान एवं गणमान्य व्यक्तियों ने रंगों के साथ होली की गुजिया ठंडाई का भी आनंद लिया| होली समारोह में युवाओं का सेल्फी का भी खेल दिखा|  सांसद ने बताया कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में समरसता, भाईचार आपसी प्रेम को स्थापित करना है|
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी,जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, भोजपुर विधायक नागेन्द्रसिंह, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, सदर विधायक सुनील दत्त, कायमगंज के पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, पूर्व विधायक का उर्मिला राजपूत,  डीयस राठौर, जितेन्द्र सिंह राजावत,  भास्कर दत्ता द्विवेदी,  मोहन अग्रवाल, धीरेन्द्र वर्मा, संस्कार भारती के प्रांतीय महा मंन्त्री सुरेन्द्र पाण्डेय, रवीन्द्र भदौरिया, अनुराग पाण्डेय, भप्पू योगी, विश्वास गुप्ता,भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल राजपूत, राहुल जैन, अनूप मिश्रा, संजय गर्ग, दिलीप भारद्वाज आदि रहे|