रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा मिला नलसाज का शव, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गुरुवार देर शाम रेलवे ट्रेक के किनारे नलसाज (पिलम्बर) गंभीर हालत में पड़ा मिला| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोपतपट्टी निवासी 26 वर्षीय धीरज पुत्र रघुवीर जाटव नल ठीक करनें का कार्य करता था| धीरज की माँ सुलोचना नें बताया कि शाम लगभग 9 बजे धीरज घर आया और खाना मांगा, खाना बनने में थोड़ा बिलम्ब होनें पर धीरज बाहर चल गया| जब काफी देर बाद भी नही लौटा तो परिजनों नें उसकी खोजबीन शुरू की| जिसके बाद धीरज रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला| परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है|
सूचना पर आवास विकास चौकी इंचार्ज जगदीश भाटी लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने छानबीन की| कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया की जाँच की जायेगी|