बाइकों की भिंडत में भतीजे की मौत, चाचा सहित दो घायल

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाइकों की भिंडत में दो बाइकों पर सबार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये| सभी को लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ एक बाइक सबार को मृत घोषित कर दिया गया|
पड़ोसी जनपद कन्नौज के तालग्राम मुडिया निवासी 22 वर्षीय बदन सिंह पुत्र रामसेवक अपने चाचा 20 वर्षीय बृजेश के साथ मेरापुर थाने के गांव ब्रह्मपुरी में रिश्तेदारी में गमी की होली उठाने बाइक से गए थे। वापस लौटते वक्त देर शाम साहबगंज गांव के पास सराय अगहत की ओर से जा रही बाइक से टकरा गए। इसमें बदन सिंह, ब्रजेश और दूसरी बाइक सवार शीलेंद्र (20) पुत्र करन सिंह, निवासी कुुतुबुद्दीनपुर, मेरापुर घायल हो गये| सभी को सीएचसी मोहम्मदाबाद लाया गया| जहाँ से उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया| जहाँ चिकित्सक ने बदन सिंह को मृत घोषित कर दिया| हालत गंभीर होने पर शीलेंद्र को रैफर कर दिया गया। मृतक बदन सिंह की पत्नी सोनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत
थाना शमसाबाद के ग्राम दलेलगंज निवासी 65 वर्षीय महेंद्र सिंह रिटायर्ड फौजी थे| वह घर के बाहर शनिवार देर शाम भैस बांधने गये तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये| जिन्हें परिजनों ने लोहिया में भर्ती कराया| जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी सोनकली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|