तगादे के विवाद में युवक पर तलवार से हमला, बाइकें तोड़ी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तगादे के विवाद में युवक को बंधक बनाकर पीटा और बचानें गये दोस्त को लाठी-डंडो और तलवरों से हमला करके लहुलुहान कर दिया| हमले में घायल युवक को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस ने चार नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला हाता मंगल खां निवासी छोटू वर्मा पुत्र नरेंद्र वर्मा ने दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि बीती रात लगभग 9 :30 बजे वह सुहेल पुत्र मुख्तार के घर 40 हजार की उधारी का तगादा करनें गया था| उसी समय सुहेल, शलीम, समीन व चंदू उसे अपने घर में खीच ले गये| उसे बंधक बना लिया| छोटू ने किसी तरह फोन अपने साथी अन्नू तिवारी को कर मदद के लिए बुलाया| कुछ देर बाद अन्नू गौरव तिवारी, अर्जुन दिवाकर मौके पर आये तो आरोपी चारों ने अपने 8-10 साथियों के साथ उनके साथ मारपीट शुरू कर दी| अन्नू को लाठी-डंडो से मारपीट करनें के साथ तलवार से हमला कर बुरी तरह लहुलुहान कर दिया| हमलावरों से बाइकें दो तोड़ दीं| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और जाँच घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज विद्या सागर तिवारी को दी है| प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है| अभी गिरफ्तारी नही हुई  है| तलाश की जा रही है|