सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिखायी बौद्धिक क्षमता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को शहर के बढ़पुर स्थित एक डिग्री कालेज में सामान्य ज्ञान एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया| जिसमे प्रतियोगियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रयोग किया|
महर्षि कश्यप शिक्षण संस्थान की तरफ से डॉ० राजीव कश्यप की याद में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे 250 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया| सामान्य ज्ञान में समसामयिक विषयों पर सबाल पूछे गये| कला प्रतियोगिता में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, पर्यावरण का बचाव कैसे करें एवं आत्मनिर्भर भारत पर बच्चों ने अपनी कला के रंग भरे| प्रतियोगिता का परिणाम आगामी 5 अप्रैल को महार्षि कश्यप जयंती समारोह में घोषित किये जायेंगे| इस दौरान किशोर कुमार कश्यप, मूल चन्द्र बाथम, विशाल कश्यप, सागर कश्यप, नितिन कश्यप, मुकेश चन्द्र, राजेश कुमार, पुष्पेन्द्र  आदि ने व्यवस्था देखी|