राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक

डेस्क:आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष: यात्रा देशाटन की स्थिति बन सकती है। कोई ऐसी बात भी हो सकती है जो आपके हित में न हो। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुपए-पैसे के मामले में सावधानी बरतें, धन हानि की आशंका है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संयम बरतें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
सिंह: पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान मिलेगा
कन्या: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में प्रगति होगी। किया गया प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन कुटुम्ब से तनाव मिलेगा। संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।वृश्चिक: भावुकता में नियंत्रण रखें। महात्वाकांक्षा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
धनु: व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।
मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी का प्रोत्साहन मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में सहभागी होंगे।मीन: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।