कांग्रेस विजय उद्घोष के साथ सडको पर उतरी प्रियंका

LUCKNOW Politics Politics-CONG. विधानसभा चुनाव 2022

कानपुर:उत्तर प्रदेश चुनाव में कानपुर में कांग्रेस महासचिव और कांग्रेस यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका वाड्रा बुधवार की दोपहर विमान से चकेरी एयरपोर्ट पर उतरीं और पदाधिकारियों से राजनीतिक माहौल को समझा। इसके बाद उनका काफिला रामादेवी पहुंचा। महाराजपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी के समर्थन में उन्होंने नुक्कड़ सभा में लोगों से रूबरू हुईं। कांग्रेस की नीतियों और चुनावी घोषणा पत्र से अवगत कराने के साथ समर्थन की अपील कर रही है। माहौल बनाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा सड़क पर उतरी तो फूलों की बौछार से उनका स्वागत किया गया। वह यहां पर दस सीटों पर चुनावी समीकरण बदलने के लिए पहुंची हैं और पांच विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो पूरा करने के साथ नुक्कड़ सभा में महिलाओं से संवाद भी करेंगी।उनका काफिला कैंट विधानसभा के बेगमपुरवा पहुंचेगा,जहां रोड शो करेंगी। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायन पटेल,कांग्रेस उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी व अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं। एनएलसी चौकी में रोड शो खत्म होने के बाद वह गाड़ी में बैठकर किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो में शामिल होंगी। इसके बाद सीसामऊ और आर्यनगर में रोड शो करेंगी और फिर गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां से वह सड़क मार्ग के लखनऊ के लिए रवाना होंगी।