पूर्व मंत्री की नुक्कड़ सभाओं में जुट रही भीड़

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के पूर्व मंत्री बाबू नरेंद्र सिंह यादव के साथ ही उनके पुत्र सचिन सिंह यादव व पुत्री जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव चुनाव प्रचार में जुटे है| पूर्व मंत्री ने अब नुक्कड़ सभाओं का फार्मूला शुरू किया है| जिसमे भीड़ नजर आ रही है|
दरअसल सपा से टिकट करनें के बाद पूर्व मंत्री एक अपने समर्थकों की जनसभा में आंसू से रोये थे| उनके आंसुओं नें विधान सभा में कई मठाधीशों के गुना-गणित बिगाड़ दिये है| अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरेंद्र सिंह यादव अपने चुनाव चिन्ह कप-प्लेट का प्रचारनुक्कड़ सभाओं के द्वारा कर रहे है| पूर्व मंत्री का नुक्कड़ सभाओं को करनें के पुराना फार्मूला है| शनिवार से पूर्व मंत्री नें उनकी शुरूआत की है| जिसमे भीड़ भी नजर आ रही है| सचिन सिंह व मोनिका यादव भी अपनीअपनी चुनावी टोली के साथ तूफानी जनसम्पर्क में जुटे है|