34 किलोमीटर बांध बनने से 350 गाँवो में नही आयेगी बाढ

0
131

फर्रुखाबाद: जनपद आये सिचाई मंत्री से भेटकर कंपिल चेयरमैंन उदयपाल यादव ने भेटकर गंगा के किनारे बसे गाँवो को बाढ से बचाने के लिये 34 किलोमीटर लम्बा बांध बनाये जाने की मांग की|

[adrotate banner="3"]

चेयरमैंन उदयपाल यादव फतेहगढ़ निरिक्षण भवन पंहुचे| जंहा मंत्री धर्मपाल सिंह ने चेयरमैंन से बंद कमरे में वार्ता की| जिसमे कंपिल क्षेत्र के बहबलपुर के किनारे से गंगा का 34 किलोमीटर का तटबंध बनाये जाने की बात की | जिसकी लागत लगभग 35 करोंड रूपये आंकी गयी है| मंत्री ने चेयर मैंन को भरोसा दिया की वह जल्द इस पर कार्यवाही करेंगे|

उदयपाल ने बताया पिछली सरकार में प्रोजेक्ट बना था लेकिन पास नही हो पाया | यदि वर्तमान सरकार इस काम को करा देती है तो क्षेत्र के लगभग 350 गाँव गंगा की बाढ की चपेट में आने से बच जायेगे|

[adrotate banner="2"]