बंदरो का हमला, महिला की छत से गिरकर मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के गाँव शेखपुर में गुरुवार सुबह कपड़े फैलानें पंहुची महिला पर बंदरो के झुंड ने हमला कर दिया| बचाव के प्रयास में घवरायी महिला पड़ोसी की छत पर जा गिरी| गंभीर रूप से घायल महिला नें अस्पताल पंहुचाने से पहले दम तोड़ दिया|
शेखपुर निवासी मेहराज की पत्नी 25 वर्षीय रुफी परबीन आज सुबह घर की दूसरी मंजिल पर गिले कपड़े फैलानें गयी थी| अचानक वहां बंदरो का झुण्ड पंहुच गया और उन्होंने देखते ही उस पर दौड़ पड़े| जान बचाने के प्रयास में परबीन की छत पर जा गिरी| चीखपुकार सुन आस पड़ोस व परिवार के लोग मौके पर पंहुचे और घायल परबीन को सीएचसी पंहुचाया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया |परवीन का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था| उसके कोई औलाद नही थी|