लक्ष्मी साइकिल हाथी या पंजे पर नहीं कमल के फूल पर बैठकर आती हैं-स्वतंत्र देव सिंह

Politics-BJP विधानसभा चुनाव 2022 सामाजिक सुविधाएँ

डेस्क:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सम्भल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा बसपा शासन में बेटियों को अपमान हुआ। अगर किसी की कार चोरी कर ली जाती थी तो मुकदमा तक दर्ज नहीं होता था। बेटियों का अपहरण कर लिया जाता था और पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती थी लेकिन पिछले पांच साल में न तो किसी की चोरी करने की हिम्मत हुई न ही किसी ने बेटियों की तरफ आंख उठाकर देखा। क्योंकि ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री का बुलडोजर हमेशा तैयार खड़ा रहता है।यह चुनाव महत्वपूर्ण है। देश का भविष्य और राज्य की तकदीर तय करने का चुनाव है। बेटियों के भविष्य तय करने का चुनाव है। कठिन परिश्रम के बाद भाजपा यहां तक पहुंची है। शुरू में दो सीटें हमें मिली थी। कार्यकर्ताओं के दम पर आज हम यहां पर पहुंचे हैं। बाबरी मस्जिद के पक्ष में कांग्रेस ने हलफनामा दिया था।पांच साल पहले बिजली के तारों में कपड़े सूखते थे और अब 24 घंटे बिजली मिलती है। अब जब काम करके थका हारा किसान, मजदूर घर पहुंचता है तो पंखे के नीचे बैठकर दो रोटी के बजाए दस रोटी खाता है। कांबड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध लगता था राम बरात पर प्रतिबंध लगता था अब सरकारी हेलीकाफ्टर से पुष्प वर्षा होती थी। अब गुंडों की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है। लक्ष्मी साइकिल, हाथ के पंजे और हाथी पर नहीं कमल के फूल पर बैठकर आती हैं।