भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर हमला व चालक को पीट प्रचार वाहन के होर्डिंग फाड़े

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भाजपा के अमृतपुर विधान सभा से प्रत्याशी सुशील शाक्य के प्रचार वाहन पर कुछ अराजकतत्वों नें हमला कर दिया| भाजयुमो मंडल अध्यक्ष से अभद्रता कर वाहन के चालक को पीट दिया| गुस्साये भाजपा नेताओं नें थानें का घेराव कर तहरीर दी| पुलिस छानबीन कर रही है|
थाना अमृतपुर के फकरपुर निवासी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा नें थाना पुलिस को रविवार देर शाम तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी सुशील शाक्य का चुनाव प्रचार वाहन अलीगढ़ मार्ग से विचपुरिया होते हुए राजेपुर की तरफ जा रहा था| तभी विचपुरिया तिराहे पर नाजायज हथियारों से लैश होकर आ गये| जिसमे राजा पुत्र रामभजन, निलेश पुत्र दाताराम नें प्रचार वाहन को रोंकनें को कहा और गाली-गलौज करते हुए चालक का कालर पकड़ते हुए नीचे खीचने लगे| उसी दौरान लगभग 6-7 अज्ञात लोगों नें उसमे लगे पीएम मोदी व सीएम योगी के फोटो पर थूकते हुए होर्डिंग फाड़ दिये और गाली-गलौज भी की| चालक को गाली-गलौज करते हुए कालर पकड़ते हुए नीचे खीचने लगे| इतने में आरोपी रामप्रकाश पुत्र चेतराम निवासी अलीगढ़, बब्लू पुत्र सुरेन्द्र भी आ गये| उन्होंने भी होडिंग फांडे और वाहन से भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा को नीचे खीचने लगे| उसी समय आरोपियों का साथी बृजेश भी आ गया और उसने पेट में घूंसा मार दिया| गाँव वालों के आनें पर आरोपी भाग गये| थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया कि तहरीर मिल गयी है| मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|