बाजार के लिए निकली विवाहिता गायब

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

फर्रुखाबाद:( जहानगंज संवाददाता) गुरुवार को घर से बाजार के लिए निकली विवाहिता को बंधक बना लिए जानें के मामले में पुलिस नें गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है| फिलहाल पुलिस को उसका दूसरे दिन भी सुराग नही लगा|
थाना क्षेत्र के गाँव महरूपुर बिजल निवासी अखिलेश की बेटी राखी की शादी जनपद फिरोजाबाद कोटला चुंगी के मोहल्ला दखल निवासी राहुल के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी| निसंतान राखी ससुराली जनों की उपेक्षा के चलते आठ माह से अपने मायके वालो के साथ रह रही थी| अखिलेश के मुताबिक उनके परिवार के कुछ लोग दिल्ली में रहते है| वहां उनकी बेटी राखी अपनी बहन शिवानी के साथ किसी फैक्ट्री में काम करती थी| कुछ दिनों पूर्व तबियत खराब होनें के कारण वह दिल्ली से घर आ गयी थी| कल शाम को वह बाजार के लिए घर से निकली देर शाम तक वापस नही निकली|हम लोग उसकी तलाश कर ही रहे थे इस दौरान उसका फोन आया की वह फस गयी है की वह फंस गयी है उसे बंधक बना लिया गया है बचालो| इसके बाद उसका फोन कट गया| पुन: लगानें पर फोन बंद हो गया| परेशान घर वालो नें मामले की सूचना पुलिस को दी| पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है| थानाध्यक्ष देवेश कुमार नें बताया कि मामला दर्ज कर युवती की तलाश के लिये सर्विलांस की मदद ली जा रही है|