लुईस के चाटुकारों नें कांग्रेस का कर दिया बंटाधार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लम्बे समय से कांग्रेस का झंडा पंजे में पकड़ कर घूमे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में बसपा से सदर सीट के प्रत्याशी विजय कटियार ने कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद पर तीखा हमला बोला| उन्होंने कहा कि लुईस खुर्शीद के चाटुकारों नें कांग्रेस का बंटाधार कर दिया|
नेकपुर चौरासी स्थित अपने आवास पर बसपा के सदर सीट के प्रत्याशी विजय कटियार व सपा छोड़कर अपने पुराने घर में लौटे महेंद्र कटियार पार्टी में शामिल होनें के बाद पहली पर प्रेस से रूबरू हुए| तो दोनों नेताओं का अपना-अपना दर्द बयां किया| विजय कटियार नें कहा कि उनकी 2012 में भी कांग्रेस से टिकट काटी गयी| संगठन को किनार करनें का परिणाम क्या होता है यह कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद को 10 मार्च को पता चलेगा| उनकी सीधी टक्कर भाजपा से है| जिले में कांग्रेस का संगठन कुछ भी नही था| केबल लुईस के कुछ चाटुकार लोगों नें जिले में कांग्रेस का बंटाधार किया|
सपा छोड़ कर बसपा में पुन: शामिल हुए महेंद्र कटियार ने भी विजय कटियार के आवास पर बताया कि उन्होंने 27 साल बीएसपी में काम किया| बीते 2017 में उनको बसपा से टिकट मिलना था लेकिन कुछ लोगों की साजिश के चलते टिकट नही दिया गया था| जिसके बाद वह सपा की साइकिल पर सबार हुए थे| लेकिन साइकिल की लगातार रफ्तार बढ़ाने के बाद भी शीर्ष नेतृत्व नें उनकी गुणवत्ता को नही परखा| जिसके बाद वह विजय कटियार को चुनाव में खुलकर मदद करनें के लिए पुन: बसपा में शामिल हो है| उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा जीवन बसपा को समर्पित होगा|
आने वाले एक-दो दिन बहुत अहम
विजय और महेंद्र कटियार नें कहा कि अभी उन्होंने अकेले की हाथी की सबारी की है| लेकिन एक दो दिन ही बड़ी संख्या में उनके लोग सपा और कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल होंगे| जिलाध्यक्ष बसपा नरेंद्र कुमार जाटव आदि रहे|
कायमगंज से बसपा ने दुर्गा प्रसाद को दिया टिकट
बिल्डिग कांट्रेक्टर से बसपा की राजनीति शुरू करनें वाले दुर्गा प्रसाद को पार्टी ने बसपा से कायमगंज का प्रत्याशी बनाया है| वह 2015 में बसपा में पूरी तरफ सक्रिय हुए| वह जिला कमेटी में बसपा के महासचिव भी रहे है| वर्तमान में आवास विकास में रहे रहे दुर्गा प्रसाद मूल रूप से बेला सराय गजा शमशाबाद के मूल निवासी है| वही प्रत्याशी के रूप में पहली बार चुनावी समर में कूदे हैं|