बीजेपी फर्रुखाबाद के टिकट लगभग तय, एक विधायक की टिकट पर तलवार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के चारों विधान सभा के प्रत्याशियों की टिकटों पर लगभग मोहर लग गयी है| उनकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है|
मिली जानकारी के मुताबिक सदर विधान सभा पर पुन: मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधान सभा पर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, विधान सभा अमृतपुर में विधायक सुशील शाक्य व कायमगंज से टिकट बीजेपी नेता वीरेंद्र कठेरिया का  लगभग तय माना जा रहा है| जिससे कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक का टिकट कटना भी लगभग तय है| इन नामों को लेकर सोशल मीडिया पर भी हल्ला मचा है| दावेदारों को बधाईयां मिलने लगी है| लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नही हुई है| जिलाध्यक्ष बीजेपी रुपेश गुप्ता नें जेएनआई को बताया कि अभी उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है|