338 करोड़ का बन रहा अखिलेश यादव का नया दफ्तर, देखि‍ए तस्‍वीरें

0
138

UP CM OFFICE 1लखनऊ. मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव दो साल बाद नए दफ्तर से उत्‍तर प्रदेश की सत्‍ता चलाएंगे। यह दफ्तर यूपी का अब तक का सबसे सुरक्षित भवन होगा। दो ब्‍लॉक में बन रही नई बिल्डिंग में 1330 कर्मचारियों के बैठने की व्‍यवस्‍था होगी। पहला ब्‍लॉक पांच मंजिला और दूसरा सात मंजिला होगा। इसमें हर तरह के आतंकवादी हमले को झेलने की क्षमता होगी।
UP CM OFFICE 2
नए भवन का निर्माण विधानभवन के सामने धरनास्‍थल पर होगा। सुरक्षा के तकनीकि इंतजाम संसद जैसे ही होंगे। चेकपोस्‍ट भी बुलेट प्रूफ ही होगा। प्रवेश करते ही सामान और शरीर को स्‍कैन हो जाएगा। बैरियर तोड़ते ही वाहन जाम हो जाएगा। ऐसे में किसी वाहन से टक्‍कर मारकर अंदर जाना संभव नहीं होगा। भवन में प्रवेश करने के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक कार्ड का इस्‍तेमाल करना होगा।
UP CM OFFICE 3
भवन के निर्माण की लागत 338 करोड़ रुपए होने की उम्‍मीद है। इसके लिए वित्‍त विभाग की व्‍यय वित्‍तीय समिति ने मंजूरी दे दी है। अप्रैल से इसका निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। पूरी जिम्‍मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। इसका डिजाइन निगम ने ही तैयार किया है। खास बात है कि भवन के पहले ब्‍लॉक के गुंबद की शक्‍ल विधान भवन जैसी ही होगी। इसी ब्‍लॉक में मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव बैठेंगे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”8″]
दरअसल, इसी जगह पर करीब पांच साल पहले राजकीय निर्माण निगम ने मंत्री आवास बनाने का काम शुरू किया था। हालांकि बाद में इसे योजना को रोक दिया गया। एनेक्‍सी के बदले अब इसी जगह पर प्रदेश की सत्‍ता का केंद्र होगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]