खबर का असर: काशीराम कालोनी के नाले की खुदाई शुरू

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कई वर्षों से पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे काशीराम कालोनी के नागरिकों को इससे अब जल्द राहत मिल जायेगी| बीते दो दिन जेएनआई ने प्रमुखता से काशीराम कालोनी में जलभराव की समस्या का प्रकाशन किया था| गुरुवार को पालिकाध्यक्ष नें भूमि पूजन के साथ ही नाले की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया|
दरअसल मऊदरवाजा क्षेत्र की हैबतपुर गढिया काशीराम कालोनी  के बाशिदें जलभराव की समस्या से वर्षों से जूझ रहे है| जिस नाले से कालोनी का पानी जाता था उसको अक्सर ग्रामीण खेतों में जल भराव के चलते बंद कर देते थे| जिससे अक्सर जल भराव की समस्या से ग्रामीण जूझते रहते थे| विगत दिनों फिर से खेतों में कालोनी का पानी घुसने से नाला बंद कर दिया| जिससे जल भराव की समस्या फिर से काशीराम कालोनी में हो गयी|
जेएनआई नें बीते 4 जनवरी के अंक में प्रमुखता से जलभराव की समस्या का समाचार प्रकाशित किया था| पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल नें मामले का तत्काल संज्ञान लिया| शुक्रवार को ईओ रविन्द्र कुमार, पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व उनके पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल काशीराम कालोनी पंहुचे| पालिकाध्यक्ष नें भूमिगत नाले की खुदाई का भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू करा दिया| तकरीबन लगभग 300 मीटर लम्बे भूमिगत नाले का कार्य तीन महीने में पूरा करनें के निर्देश है| कानपुर जल निगम (सीएनडीएस) निर्माण कार्य करेगी| सभासद रावेश मिश्रा आदि रहे| यह भी पढ़े-नाला बंद होनें से फिर जलमग्न हुई काशीराम कालोनी