सरसों व आलू की फसलों पर आसमान से बरसी आफत

CRIME FARRUKHABAD NEWS कृषि

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बुधवार की रात से लगी बारिश की झड़ी किसानों के लिए आफत बन गई। खेतों में पानी भरने से सरसों और आलू की फसल को नुकसान के आसार है| आलू में झुलसा की सम्भावना बढ़ गयी है|
इस समय खेतों में सरसों की फसल में फूल और फली आ रही है| वही आलू की फसल भी अपने उफान पर है|लहलहाती फसल को देखकर किसान चिंता मुक्त था| लेकिन अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया| बीती रात हुई बरसात ने लहलहाती आलू और सरसों की फसल पर संकट के बादल नजर आ रहे है| तेज बरसात होने से खेतों में पानी भर गया। बारिश और कोहरे में सरसों, आलू और मटर की फसलों में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। जानकारों का कहना है कि अगर इसी तरह का मौसम अगले दो या तीन दिनों तक और रहेगा तो आलू की फसल में झुलसा रोग लगने का खतरा बढ़ जाएगा। बारिश के कारण सरसों के फूल झड़ने से उपज तो प्रभावित होगी ही, इसके साथ ही माहू कीट का भी प्रकोप तेजी से बढ़ जाएगा। ग्राम क्कयुली के किसान राम मुरारी नें बताया कि उन्होंने 8 बीघा आलू में पानी बीते दिन ही लगाया है यदि जादा बारिश हुई तो उनका बड़ा नुकसान होगा|