हिन्दू महासभा नेता की पत्नी फांसी पर झूली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात हिन्दू महासभा (विमलेश ) गुट के नेता की पत्नी नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सूचना पर पंहुची पुलिस ने गेट तोड़कर शव को नीचे उतारा| फिलहाल मृतका के परिजनों के आनें का इंतजार किया जा रहा है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के तलैया फजल इमाम के मूल निवासी दीपक शर्मा इस समय हैबतपुर गढिया में व्लाक 29 के कमरा नम्बर 451 में रह रहा है| दीपक हिन्दू महासभा का युवा प्रदेश सचिव भी है| उसका विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व 26 वर्षीय मीनाक्षी के साथ हुआ था| दीपक शर्मा के अनुसार वह कारपेंटर का कार्य करता है| बीते शुक्रवार को वह काम पर चला गया| जब देर शाम लगभग 9:30 बजे वह घर लौटा तो दरवाजा भीतर से बंद था| जिसके बाद दीपक ने अपने संगठन के नेता विमलेश मिश्रा को सूचना दी तो वह आ गये| विमलेश मिश्रा की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस नें दरबाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला| दीपक नें दिल्ली निवासी ससुरालियों को घटना की सूचना दी| मृतक के एक दो वर्षीय पुत्री गुड़िया है|