विभिन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करेंगे रेल कर्मी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपनी विभिन्य समस्याओं को लेकर रेल कर्मियों का शुक्रवार को प्रदर्शन किया जायेगा| जिसकी रूप रेखा गुरुवार शाम को तैयार कर ली गयी|
एनई रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा अध्यक्ष अजीत कुमार भट्ट नें बताया कि शाखा फतेहगढ़ व कन्नौज के पदाधिकारी सहायक मंडल इंजीनियर फतेहगढ़ के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा| जिसकी रूप रेखा तैयार कर ली गयी है| धरना प्रदर्शन में दरियाबगंज से लेकर कानपुर तक के कर्मचारी भाग लेंगे|