उपजा की पहल से रामनाथ को माधव देगा इलाज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो ) यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की पहल के बाद आखिर जरूरत मंद राम नाथ को उपचार मिलेगा| इसके लिए  माधव मेक्स अस्पताल आगे आया है|
दरअसल उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन जनपद में तेजी से पत्रकारों का संगठन है| शहर क्षेत्र के खानपुर निवासी रामनाथ के हाथ में तकलीफ थी| लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उनका इलाज नही हो पा रहा था| जिसके बाद उपजा नें रामनाथ के इलाज के लिए उनकी आबाज को बुलंद किया| जिसको लेकर शहर के आवास विकास स्थित माधव मैक्स हास्पिटल के संचालक डॉ० अविनाश पाण्डेय आगे आये और रामनाथ के मुफ्त इलाज की जिम्मेदारी ली है|