राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक
मेष:आज का राशिफल 21 दिसंबर मंगलवार को चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में पहुंचेंगे। बुध की राशि से अपनाी राशि में आते हुए चंद्रमा आज कई राशियों के लिए सुखद और शुभ फलदायी रहेंगे। आइए ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से जानें आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।आज दिन की शुरुआत में आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिसके चलते कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में कामयाब हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में भी आज के दिन सुधार आ सकता है। मां की सेहत ठीक नहीं थी तो आज उनकी सेहत में सुधार आ सकता हैं। सामाजिक स्तर पर संयमित होकर व्यवहार करें। भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। प्राणायाम का अभ्यास करें।
वृषभ:वृषभ राशि के जातक आज के दिन माता-पिता से आर्थिक मदद पा सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आज के दिन मुलाकात हो सकती है। कुछ जातक शाम के समय कोई नयी मूवी या वेब सीरीज देख सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की संभावना है। किसी से उधार लिया था तो आज के दिन वापस लौटा सकते हैं। भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।
मिथुन: आज के दिन चंद्रमा आपके लग्न भाव से द्वितीय भाव में गोचर करेंगे इसलिए आर्थिक लाभ इस राशि के कुछ जातकों को प्राप्त हो सकता है। मन की चंचलता दिन ढलने के साथ-साथ कम होने लगेगी। सरकारी क्षेत्रों में कार्य करने वाले इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को कोई खुशखबरी आज के दिन मिल सकती है। कला के क्षेत्रों से जुड़े हैं तो आज कला को प्रदर्शित करने के लिए आपको प्लेटफार्म मिल सकता है। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क:आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आज आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। मानसिक रूप से सकारात्मक बदलाव आप में देखे जा सकते हैं। बेवजह की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। व्यापार करते हैं तो आज के दिन जीवनसाथी की मदद से लाभ पा सकते हैं। आध्यात्मिक पथ पर अग्रसर इस राशि के लोगों को आज के दिन अच्छे अनुभव हो सकते हैं। भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
सिंह: आज के दिन सिंह राशि के जातकों को विदेशी स्रोतों से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है इसलिए धन खर्च हो सकता है। किसी सहकर्मी के द्वारा कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों का हल आपको मिल सकता है। बाहर का भोजन करने से आज के दिन आपको बचना चाहिए। भाग्य आज 68% तक आपका साथ देगा। राम भगवान की पूजा करें।
कन्या: धन लाभ के लिए अक्सर जो योजनाएं आप बनाते हैं उनसे आज के दिन आपको धन प्राप्त हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के मन में आपको लेकर यदि कड़वाहट थी तो आज के दिन दूर हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद करते आज देखे जा सकते हैं, जिससे आपको छवि सुधरेगी। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्य आज 90% तक आपका साथ देगा। बुध ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।
तुला: आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी कार्यक्षेत्र में मिल सकती है, सहकर्मियों का आपको साथ मिलेगा। पिता के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था तो आज उन्हें बातचीत करके मना सकते हैं। निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य कर लें। भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक: आज के दिन वृश्चिक राशि के लोग धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से काफी सक्रिय नजर आ सकते हैं। सामाजिक स्तर पर धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, माता-पिता के आशीर्वाद से बिगड़े काम बन सकते हैं। भाग्य का भी आज के दिन आपको साथ मिलेगा, कहीं निवेश किया था तो उससे आज के दिन लाभ मिलने की संभावना है।भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
धनु:आज के दिन धनु राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। स्ट्रीट फूड खाने से बचें नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस राशि के जो लोग गूढ़ विषयों जैसे- ज्योतिष, विज्ञान आदि का अध्ययन करते हैं उनको अनुकूल फल प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस राशि के कारोबारियों को आज के दिन अचानक धन लाभ मिलने की भी संभावना है। सामाजिक स्तर पर संतुलित व्यवहार करें। भाग्य आज 68% तक आपका साथ देगा। गुरु के बीज मंत्र का जप करें।
मकर: आज जीवनसाथी को उनके पसंद की कोई चीज आप गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे वैवाहिक जीवन सुखद बन सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले इस राशि के कारोबारियों को किसी पुरानी डील से फायदा मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आप अपने कार्यों से प्रशंसा पा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियां आ रही हैं तो अपने माता-पिता से बात करें। भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। शिव-पार्वती की पूजा करें।
कुंभ:आज अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बरतना आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। किसी बीमारी से परेशान हैं तो समय पर दवाइयां लें। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, सावधान रहें। हालांकि ससुराल पक्ष के लोगों से इस राशि के कुछ जातकों को आज के दिन लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। भाग्य आज 66% तक आपका साथ देगा। शिवजी की आराधना करें।
मीन:शिक्षा के क्षेत्र में मीन राशि के विद्यार्थी आज कोई उपलब्धि पा सकते हैं। लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। संतान पक्ष से इस राशि के कुछ लोगों को धन लाभ मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज के दिन रक्त से संबंधित कोई परेशानी इस राशि के लोगों को हो सकती है इसलिए सेहत का ध्यान रखें। भाग्य आज 85% तक आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं