बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृह मंत्री अमित शाह के आने की तैयारी पर मंथन

Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को शहर के आवास विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर मंडल प्रभारियों,मंडल अध्यक्षों,मोर्चा अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| जिसमे आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु संगठनात्मक कार्यों की दृष्टि से जिले में विधानसभा एवं जिला स्तर पर प्रवासियों की नियुक्ति प्रदेश संगठन द्वारा की गई है। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री की आनें की सम्भावना को देखकर भी चर्चा की गयी|
जिलाध्यक्ष ने बताया आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश नेतृत्व ने जिला व विधानसभा स्तर पर प्रवासियों की नियुक्ति की है यह सभी प्रवासी जिला व विधानसभा स्तर पर चुनावी अभियानो को गति प्रदान करने का काम करेंगे। उन्होंने बताया 28 व 29 दिसंबर के मध्य जनपद में जन विश्वास यात्रा प्रस्तावित है। 28 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा बेवर से काली नदी पुल पर पहुंचेगी यह यात्रा मदनपुर, खीमसेपुर होते हुए मोहम्मदाबाद चौराहा, संकिसा, अचरा चौराहा से कायमगंज पहुंच सीपी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेगी| अगले दिन सुबह 29 दिसंबर को कायमगंज बाईपास होते हुए फर्रुखाबाद आवास विकास पहुंचेगी| जिसमें 29 दिसंबर को आवास विकास स्थित ग्राउंड में सभा प्रस्तावित है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं गृह मंत्री अमित शाह का संभावित कार्यक्रम प्रस्तावित है।
जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटने का कार्य करेंगे। पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए यात्रा का जगह जगह पर स्वागत किया जाएगा मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यात्रा का प्रचार-प्रसार होगा। यात्रा में अव्यवस्था ना हो इसलिए कार्यकर्ता इस पर विशेष ध्यान देंगे। बूथ स्तर से मंडल स्तर तक यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक होंगी। 18 दिसंबर से 22 दिसंबर के मध्य मोर्चा सम्मेलन आयोजित होंगे जिसमें 19 दिसंबर पिछड़ा मोर्चा, 20 दिसंबर महिला मोर्चा, 21 दिसंबर किसान मोर्चा एवं 22 दिसंबर अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन होगा। युवा मोर्चा सम्मेलन की जल्द तिथि तय होगी। इन सभी कार्यक्रमों के साथ-साथ सदस्यता अभियान एवं पन्ना प्रमुख अभियान कार्यक्रम भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जन विश्वास यात्रा प्रभारी संदीप शाक्य, श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कटियार, कॉरपोरेटिव अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, संजीव गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर,विमल कटियार, जितेंद्र सिंह, भास्कर दत्त द्विवेदी आदि रहे।
यह बनाये गये विधान सभाओं के प्रभारी 
जिला महामंत्री डीएस राठौर ने बताया कायमगंज विधानसभा प्रवासी केदार सिंह यादव (पूर्व जिला अध्यक्ष मुरैना), अनिल गोयल (सभापति नगर निगम मुरैना), अमृतपुर विधानसभा प्रवासी नागेंद्र तिवारी, संजय शर्मा सदर विधानसभा प्रवासी गिरिराज दंडोतिया (पूर्व कृषि मंत्री मध्य प्रदेश सरकार),  रघुराज कंषाना (पूर्व विधायक), भोजपुर विधानसभा प्रवासी मनोज पाल यादव, वीरेंद्र हर्षना एवं जिला प्रवासी हमीर सिंह पटेल व राकेश सिंह को नियुक्त किया गया है।