Wednesday, April 30, 2025
spot_img
HomeCRIMEकिसानों का धरना खत्म, पैमाइश के लिए शुरू होगा एक्शन

किसानों का धरना खत्म, पैमाइश के लिए शुरू होगा एक्शन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पट्टे के विवाद में बीते लगभग 12 दिनों से चल रहा किसानो का धरना आखिर भाकियू और जिला प्रशासन की पंचायत के बाद सोमवार को समाप्त हो गया| जिला प्रशासन कमिश्ननरी में पांच दिन बाद होनें वाली सुनवायी के बाद पैमाइश की आगे की कार्यवाही की जायेगी|
थाना क्षेत्र के ग्राम आशा की मडैया में सोमवार को पंचायत के अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति के साथ अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, उप जिलाधिकारी प्रीती तिवारी, सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा आदि मौके पर भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ पंहुचे| इसके बाद उन्होंने भाजयुमो के कानपुर मंडल अध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा व पूर्व प्रधान रामबरन से वार्ता की| पूर्व प्रधान नें कमिश्नरी का एक कागज दिया| जिसमे आगामी 17 दिसंबर को सुनवाई की तारीख लगी थी| जिस पर एडीएम ने आगामी 5 दिनों का समय किसानों को दे दिया| इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सुनवाई के बाद जो नतीजा होगा उसके हिसाब से कार्यवाही होगी| इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यह भूमि सभी लोग छोड़ दें| जिसका जहाँ पर नम्बर है उसे उस जगह पर ग्रामीण महिलाओं को भूमि आबंटित की जायेगी| इसके बाद किसान यूनियन का ज्ञापन भी एडीएम नें लिया|
एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति नें बताया कि पट्टे जो एसडीएम ने निरस्त कर दिया था| उसके खिलाफ ग्रामीण कमिश्नरी में अपील की थी| जिसके स्थागन प्रार्थाना पत्र पर सुनवाई है| साथ में आदेश है की अभी इस भूमि पर आबंटन की कार्यवाही ना की जाये| ग्रामीणों का कहना है कि कुछ जगह पर पैमाइश नही हो पा रही है| जिसको लेकर टीम बनायी गयी है| ग्रामीणों का प्रदर्शन वापस ले लिया गया है| 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments