भाकियू की पंचायत में एसडीएम से नोकझोंक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम आशा की मढैया में 68 पट्टो के विवाद के चलते जिला प्रशासन और भाकियू नेताओं में नोकझोंक हुई| लेकिन जमीन के मामले में कोई हल नही निकला| भाकियू नें महा पंचायत में भी ताल ठोंकी|
किसानों के मामले में भाकियू कि महापंचायत आयोजित हुई| जहां पर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया| भाकियू नें चेतावनी देदी की जल्द ही उपजिलाधिकारी अमृतपुर मौके पर नही पंहुची तो   बदायूं रोड जाम करने की  चेतावनी दी| भाकियू की धमकी के बाद उप जिलाधिकारी प्रीती तिवारी मौके पर आ गयी| उन्हें आन्दोलनकारियों नें भूमि  का स्टे आदेश दिखाया| इसके साथ ही की जिन किसानों की पट्टे की भूमि खाली करायी जा रही है उनको खतौनी दी जाये| वन विभाग गंगा के किनारे-किनारे पौधारोपण करे| 5 सुत्रियों मांग रखी गयी| बिना अनुमति हुई महा पंचायत को लेकर एसडीएम सख्त हों गयीं| एसडीएम अमृतपुर प्रीति तिवारी ने कहा कि फर्जी पट्टे किए गए हैं जिसमें गोलमाल तहसील से किया गया है| भाकियू से वार्ता होने के बाद 2 दिन का समय दिया गया| लेकिन भाकियू नेता प्रभाकान्त मिश्रा नें दो दिन के भीतर गेंहू कि बुआई करानें की चेतावनी दी| जिस पर एसडीएम का पारा चढ़ गया| वह बिना ज्ञापन लिए चले गये|
एसडीएम प्रीती तिवारी नें बताया की भूमि अबैध कब्जा है| अधिकारियों से बात कर भूमि खाली करायी जायेगी| किसान पंचायत का आयोजन बिना अनुमति के किया जायेगा| उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, तहसील कायमगंज सुग्रीव, सदर अमर सिंह,  ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर दीपक सिंह, कमल ठाकुर व दीपक ठाकुर आदि रहे|