गोली लगनें से घायल दुकानदार की नौ दिन उपचार के बाद मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)  दबंगई में गोली का शिकार हुए दुकानदार की बीती रात लखनऊ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी| सक्रिय पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए 10 दिन बीत जानें के बाद भी केबल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पायी है| जबकि आधा दर्जन आरोपियों की शिनाख्त करानें में पुलिस असफल रही है|
विदित है की शहर कोतवाली क्षेत्र के शहर के मोहल्ला छत्ता दलपतराय निवासी 30 वर्षीय ध्रुव पांडेय का बुधवार रात करीब 12 बजे शादी समारोह से अपने घर जा रहे थे। रोडवेज बस स्टैंड के सामने कुछ लोगों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह घायल होकर मौके पर गिर गया। भीड़भाड़ होने की वजह से आरोपी भाग गए। उसका लोहिया में उपचार किया गया| जिसके बाद उसे 6 दिन पूर्व हालत गंभीर होनें पर रिफर कर दिया गया था| बीती रात ध्रुब की उपचार के दौरान मौत हो गयी| जिसकी खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक की पत्नी देवकी पाण्डेय, माँ अर्चना पाण्डेय का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
11 लोगों के खिलाफ हुई थी एफआईआर
मृतक के भाई रुद्राक्ष पाण्डेय पुत्र अजय कुमार पाण्डेय नें आरोपी राहुल गुप्ता पुत्र सर्वेश निवासी गंगा नगर कालोनी, अर्जुन, अनिकेत, निखिल आदि 6-7 अज्ञात के खिलाफ धारा 307 व 395 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था| जिसमे पुलिस अभी तक तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है| सीओ सिटी प्रदीप सिंह नें बताया कि तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके है| अन्य कि तलाश की जा रही है| घायल की मौत की सूचना मिली है| विधिक कार्यवाही की जायेगी|