बाग में मिला अज्ञात अधेड़ का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)बाग में अधेड का अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी| मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| फिलहाल अभी अधेड की शिनाख्त नही हुई|
थाना क्षेत्र के कस्बे के निकट श्याम के बाग में अज्ञात अधेड़ का शव ग्रामीणों नें पड़ा देखा| जिससे हड़कंप मच गया| ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गयी| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी| अधेड़ चेक की शर्ट और काला पेंट पहने हुए है| पटरे का नेकर पहने हुए है| पुलिस जाँच कर रही है| थानाध्यक्ष अमर पाल सिंह मौके पर पंहुचे|