भाजपा जिलाध्यक्ष के इंतजार में दिन भर भूंखे प्यासे बैठे रहे ग्रामीण!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) तहसील अमृतपुर के गाँव सबलपुर में चार दिन बाद समस्या का हल नही निकला| शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के मौके पर आनें की अटकलों के बीच ग्रामीण दिन भर उनका इंतजार करते रहे| लेकिन शाम को उनका भरोसा टूट गया|
दरअसल सबलपुर का मजरा आशा की मढ़ैया में 68 पट्टेदारों को फर्जी करार कर उन्हें भूमि से बेदखल करनें की कवायद जारी है| जिला प्रशासन के खिलाफ ग्रामीण खेतों में धरनें पर बैठे है| शनिवार को उन्हें खबर मिली की भाजपा के जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता मौके पर आयेंगे| दिन भर ग्रामीण टकटकी लगाये बैठे रहे लेकिन शाम को उनका उनका भरोसा टूट गया| फिलहाल चार दिन बाद कोई भी ग्रामीणों के हालचाल जानने नही पंहुचे|
योगी के मंत्री नें डीएम को लिखा खत
सीएम योगी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य नें जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को पत्र लिखकर मामले में बैधानिक कार्यवाही करनें के निर्देश दिये| भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें बताया कि उनकी पूर्व प्रधान से बात हुई थी| लेकिन कार्यक्रम नही था| नगर में कार्यक्रम के चलते नही पंहुच सके| मामले में बात करेंगे|