अनियंत्रित बाइक पेंड से टकराई, माँ-बेटे की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) तेरवीं संस्कार में शामिल होनें जा रहे माँ-बेटे की बाइक अनियंत्रित होकर पेंड से टकरा गयी| जिससे उनकी हालत गंभीर हो गयी| परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जहाँ दोनों को मृत घोषित कर दिया गया|
थाना मेरापुर के ग्राम गठवाया निवासी 30 वर्षीय विजेंद्र वाथम पुत्र राजकुमार अपनी 55 वर्षीय माँ अवधेश कुमारी के साथ बाइक से तेरवीं संस्कार में शामिल होनें फतेहगढ़ के नगला दीना जा रहे थे| जब वह थाना नवाबगंज के महमदपुर कामरान के निकट से गुजरे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेंड से टकरा गयी| जिससे माँ-बेटे गंभीर हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| लेकिन चिकित्सकों नें उन्हे मृत  घोषित कर  दिया| परिजनों का लोहिया अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक की पत्नी पूजा की भी रो-रोकर हालत बिगड़ गयी| उसके बेटे निहाल और उत्सव है| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|