भारत माता की भव्य आरती में थिरके युवा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के लाल दरवाजे पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया| जिसमे बज रहे देश भक्ति के संगीत पर युवा जमकर थिरके|
शहर के लाल दरवाजे पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा (राजेश गुट) के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत माता की दिव्य और भव्य आरती का आयोजन किया गया| बटुक अभय नारायण शुक्ल नें मुख्य आरती को सम्पन्न कराया|  देश भक्ति की धुन पर युवा अपने को थिरकने से नही रोंक पायी| आरती के दौरान यह किसी के भीतर माँ भारती के प्रति आस्था का सागर उफान हिलोरे मारता नजर आया| इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, सुबोध तिवारी, सोनू जाटव, रोहित राठौर, शेर सिंह, सौरभ दीक्षित, अंकित तिवारी, शुभम तिवारी, किशन मिश्रा, आदर्श पाण्डेय आदि रहे|