शिक्षक संघ की कमेटी घोषित, धांधली के आरोप में फूंका पुतला

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर-प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बढ़पुर विकास खंड की कमेटी शुक्रवार को घोषित कर दी गयी| वहीं दूसरी तरफ आरोप लगाया गया कि चुनाव परिणाम आनें से पूर्व ही विजयी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी| आरोप के संयोजक का पुतला फूंककर नारेबाजी की गयी|
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित शिक्षक भवन में शिक्षक संघ का चुनाव पर्यवेक्षक राजकिशोर शुक्ल, निर्वाचन अधिकारी अवनीश चौहान, सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित मिश्रा की देखरेख में कराया गया| जिसमे प्राथमिक विद्यालय रायपुर के मुन्ना लाल यादव को निर्विरोध अध्यक्ष, नीरज सक्सेना को मंत्री,श्याम सिंह यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष  श्याम सिंह यादव के साथ ही चार उपाध्यक्ष, एक महिला उपाध्यक्ष, शीशराम शाक्य को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार को संयुक्त मंत्री, स्वेता देवी व निशीवाला यादव को संगठन मंत्री महिला, तीन संगठन मंत्री बनाये गये| सुमन वाथम प्रचार मंत्री, चार को प्रचार मंत्री, सर्वेश शाक्य एकाउंटेंट व विवेक यादव को आडिटर बनाया गया है|
धांधली का आरोप लगाकर फूंका पुतला
अध्यक्ष पद प्रत्याशी साधना सिंह व अभिजीत प्रत्याशी मंत्री प्रत्याशी ने कहा कि चुनाव संपन्न होने से पूर्व भी संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया| इसकी सूचना प्रादेशिक पदाधिकारियों को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से दे दी गई है| उन्होंने आरोप लगाया कि संयोजक विजय बहादुर यादव इससे पूर्व भी कई ब्लॉकों में धांधली द्वारा फर्जी तरीके से चुनाव बिना कराये| वह स्वयंभू नेता बनना चाहते हैं| आज जब चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो साधना सिंह अध्यक्ष पद हेतु अभिजीत शर्मा मंत्री पद हेतु आवेदन कर रिसिबिंग प्राप्त की|पर्यवेक्षक ने दोनों ही आवेदनों को धांधली करते हुए निरस्त कर दिया| जिसका मतदाता शिक्षकों में असंतोष का गहरा रोष व्याप्त हो गया है| अध्यक्ष व मंत्री पद के प्रत्याशी सहित सभी शिक्षक मतदान स्थल से चुनाव का बहिष्कार कर बाहर निकल आये| साधना सिंह ने कहा कि चुनाव न कराकर फर्जी तरीके से कार्यकारिणी घोषित करना लोकतंत्र की हत्या है| अभिजीत शर्मा के नेतृत्व में मतदाता शिक्षकों ने शिक्षा भवन के बाहर संयोजक का पुतला फूंक दिया| तमाम शिक्षकों ने संयोजक मुर्दाबाद के नारे लगाये| इस दौरान साधना सिंह कटियार, नाजिया बानो, रेनू राठौर, रागनी भारद्वाज, अभिजीत शर्मा, त्रिपुरारी त्रिवेदी, उमेश कुमार, अजय रावत, शिव कुमार दुबे, आलोक कुमार, अंकित मिश्रा, उदय सिंह चौहान, अरुण कांत शर्मा, आशीष कुमार माथुर आदि शिक्षक मौजूद रहे|